{"_id":"69517cfd9ed37b6dc1099204","slug":"a-young-girl-was-playing-in-the-back-of-a-car-when-a-young-man-listening-to-music-turned-the-key-she-was-crushed-to-death-mau-news-c-295-1-mau1002-138489-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कार के पीछे खेल रही थी बच्ची, गाना सुनने बैठे युवक ने घुमाई चाबी, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कार के पीछे खेल रही थी बच्ची, गाना सुनने बैठे युवक ने घुमाई चाबी, कुचलने से मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के जमीन बरामदपुर मोहल्ला में कार की चपेट में आकर बच्ची की मौत की सूचना
-मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमीन बरामदपुर मोहल्ले में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। कोतवाली क्षेत्र के जमीन बरामदपुर मोहल्ले में रविवार शाम कार के पीछे खेल रही बच्ची की अचानक कार चालू करने के कारण दबकर मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जैनब फातमा (4) घर के बाहर कार के पास बैठकर खेल रही थी। मोहल्ले के एक व्यक्ति के घर रिश्तेदार आए हुए थे। उनकी कार पार्किंग में खड़ी थी। जैनब कार के पीछे खेल रही थी। तभी दो लोग आए और गाना सुनने के लिए कार चालू कर दी। कार गियर में थी और हैंडब्रेक नहीं लगा था। ड्राइविंग सीट पर युवक का पैर अचानक एक्सलेटर पर चला गया और कार तेज रफ्तार से पीछे हुई। पीछे खेल रही मासूम जैनब की कुचलकर मौत हो गई। जैनब के पिता अरशद एक सप्ताह पहले ही रोजगार की तलाश में दुबई गए हैं। सांस चलने की उम्मीद में परिजन पास के ही निजी अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।