फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A vehicle reflex school student killed , another wounded

स्कूली वाहन पलटा एक छात्र की मौत, एक अन्य जख्मी

Wed, 02 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
A vehicle reflex school student killed , another wounded
 मधुबन थाना क्षेत्र के भठिया सुवाह मार्ग पर बुधवार को एक
विज्ञापन
स्कूली वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी।
स्थानीय बाजार में एलबीएल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट नाम से एक स्कूल चलता है। दोपहर बाद लगभग दो बजे स्कूल की छुट्टी  हुई। स्कूली वाहन बोलेरो पिकअप से बच्चों  को लेकर चालक सुरेंद्र प्रसाद भठिया सुवाह मार्ग से उन्हें घर छोड़ने के लिए चला। चालक जब भठिया गांव के सीवान से गुजर रहा था तभी वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार नकिहवा देवारा गांव निवासी  गुलशन (06) पुत्र राम जीयावन की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक अन्य छात्र राज मौर्य (08) पुत्र रविशंकर घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के  ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक गुलशन दम तोड़ चुका था। घायल राज को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक और पुलिस  को दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय का कह ना है कि चाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना के वक्त उसने शराब का सेवन किया था। इस संबंध में पीड़ित घरवालों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जबकि स्कूल प्रबंधक लालबहादुर पटेल का कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि चालक ने शराब पी रखी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे चालक को हमेशा सावधान करते रहते हैं। चालक को वाहन भी तेज गति से न चलाने की हिदायत दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed