{"_id":"61da2eafbf42bb680a626530f323396a","slug":"a-vehicle-reflex-school-student-killed-another-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहन पलटा एक छात्र की मौत, एक अन्य जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहन पलटा एक छात्र की मौत, एक अन्य जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 02 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के भठिया सुवाह मार्ग पर बुधवार को एक
विज्ञापन
स्कूली वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो
गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को
गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी।
स्थानीय बाजार में एलबीएल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट नाम से एक स्कूल चलता है। दोपहर बाद लगभग दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई। स्कूली वाहन बोलेरो पिकअप से बच्चों को लेकर चालक सुरेंद्र प्रसाद भठिया सुवाह मार्ग से उन्हें घर छोड़ने के लिए चला। चालक जब भठिया गांव के सीवान से गुजर रहा था तभी वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार नकिहवा देवारा गांव निवासी गुलशन (06) पुत्र राम जीयावन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र राज मौर्य (08) पुत्र रविशंकर घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक गुलशन दम तोड़ चुका था। घायल राज को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक और पुलिस को दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय का कह ना है कि चाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना के वक्त उसने शराब का सेवन किया था। इस संबंध में पीड़ित घरवालों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जबकि स्कूल प्रबंधक लालबहादुर पटेल का कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि चालक ने शराब पी रखी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे चालक को हमेशा सावधान करते रहते हैं। चालक को वाहन भी तेज गति से न चलाने की हिदायत दे रखी थी।