फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A speeding car dragged a policeman's bike for four kilometers, an FIR was registered.

Mau News: तेज रफ्तार कार ने चार किमी तक घसीटता रहा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की बाइक, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
A speeding car dragged a policeman's bike for four kilometers, an FIR was registered.
अनियंत्रित गति से चल रही कार को रोकने के प्रयास में चालक ने कांस्टेबल रवि किरण सिंह को रौंदने का प्रयास किया। उनके बच जाने पर बाइक को चार किमी तक घसीटते हुए ले गया। फिर कार छोड़कर वहां से भाग गया। घटना सोमवार की रात 11: 35 बजे की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार, शहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रवि किरण सिंह सोमवार की रात भीटी चौक पर होलिका दहन ड्यूटी में तैनात थे। उनके साथ कांस्टेबल राकेश यादव भी थे। रात 11:35 बजे तेज रफ्तार कार (यूपी54बीए7870) आई, जो तेज रफ्तार में चल रही थी। उसमें चार सवार बैठे थे। कांस्टेबल ने जब रोडवेज बस स्टेशन के पास पीछा करते हुए ओवरटेक करके सामने बाइक खड़ी कर कार को रोकने का इशारा किया तो चालक बिना रुके कांस्टेबल को रौंदने की कोशिश की। कांस्टेबल की फुर्तीबाजी से वह तो बच गए लेकिन कार चालक ने बाइक को घसीटते हुए करीब चार किमी तक मिर्जाहादीपुरा की तरफ भागा। उसके बाद वहीं कार छोड़कर सभी सवार भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार जब्त कर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed