{"_id":"695eaa1bb861264c8a0d0934","slug":"a-snack-factory-was-set-on-fire-the-owner-was-attacked-for-protesting-and-the-knife-remained-in-his-stomach-for-three-hours-mau-news-c-295-1-mau1002-138965-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नमकीन की फैक्टरी में लगाई आग, विरोध पर मालिक पर हमला, तीन घंटे पेट में पड़ा रहा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नमकीन की फैक्टरी में लगाई आग, विरोध पर मालिक पर हमला, तीन घंटे पेट में पड़ा रहा चाकू
विज्ञापन
घोसी के दरियाबाद में बदमाशों द्वारा नमकीन की फैक्ट्री जलाने के बाद उदयभान को मारा गया चाकू,पेट
- फोटो : खेममऊ गांव में रमेश की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद गांव में मंगलवार की शाम बदमाशों ने नमकीन की फैक्टरी में आग लगा दी। विरोध करने पर मालिक उदयभान को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मरा समझकर भाग गए। उदयभान के पेट में चाकू तीन घंटे तक पड़ा रहा।
पुलिस ने बुधवार की सुबह हत्या के प्रयास में दस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मधुबन थाना क्षेत्र के सिधा अहिलासपुर निवासी उदयभान दरियाबाद स्थित नहर के किनारे शहीद मार्ग नमकीन की फैक्टरी चलाते हैं।
आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब 8 बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के औलियापुर जामडीह निवासी जयराम राजभर, रघौली निवासी सूरज गोंड़, सिपाह निवासी ओमप्रकाश, मझवारा निवासी गोपाल वर्मा, दरियाबाद निवासी रामकेवल चौहान, सुल्तानीपुर के प्रधान पन्ना पटेल और मनोज कुमार, बलिया जनपद के भीमपुुरा थाना क्षेत्र के तिनसई निवासी ऋषिकेश और सुमित, राजकुमार पटेल पहुंचे और गाली देते हुए फैक्ट्री में आग लगा दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और अधमरा छोड़कर भाग गए। शोर सुनकर भाई बृजभान मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने उदयभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने पेट में फंसा चाकू निकाला और बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल की तहरीर पर दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे। -प्रमेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली