फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A prisoner absconding from Kanpur in mau

कानपुर से पेशी पर आया बंदी फरार

Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायालय बलिया से पेशी कराकर कानपुर लौटने के दौरान एक बंदी को उसके सहयोगियों ने सुरक्षा में साथ चल रहे सिपाहियों को असलहा सटा कर इंदारा रेलवे स्टेशन से छुड़ा लिया और फरार हो गए। बंदी के भागने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सिपाहियों को थानाध्यक्ष जीआरपी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाया और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के खलिलपुर गांव निवासी बबलू उर्फ मिथिलेश पुत्र हरदेव हत्या, अपहरण, मारपीट और बलवा की धारा में भभुआ से वर्ष 2005 में गिरफ्तार हुआ था। उसे कानपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया। बबलू पर करीब 12 साल पहले रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी मोड़ पर सभासद अनूप श्रीवास्तव की हत्या का आरोप है। बुधवार को मिथिलेश की बलिया जिले के सिविल कोर्ट में पेशी थी। कानपुर पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल पतरौल सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार, लेकर बलिया आए थे। पेशी के बाद आरोपी को कानपुर वापस ले जाने के लिए तीनों सिपाही उत्सर्ग एक्सप्रेस में सवार हुए।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में दर्ज रिपोर्ट में पतरौल सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस समय वो आरोपी मिथिलेश सिंह को लेकर ट्रेन की बोगी में सवार हुए, कुछ और लोग भी बोगी में चढ़े। जैसे ही ट्रेन मऊ जिले के इंदारा रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची, बोगी में सवार मिथिलेश के सहयोगियों ने असलहा सटाकर उसे छुड़ाकर  फरार हो गए। हेड कांस्टेबल पतरौल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जीआरपी मऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। साथ ही प्रथम दृष्टया तीनों सिपाहियों को दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद हेड कांस्टेबल पतरौल सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह और विकास को जेल भेजने का आदेश दिया। देर शाम फिर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। लेकिन बेल बांड न भरे जाने के कारण जेल से गुरुवार को रिहा नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed