{"_id":"67646a2b7244d08cc4024a14","slug":"a-minor-killed-a-farmer-for-refusing-to-dance-on-a-dj-mau-news-c-295-1-mau1001-121868-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीजे पर नाचने से मना करने पर नाबालिग ने की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीजे पर नाचने से मना करने पर नाबालिग ने की थी किसान की हत्या
विज्ञापन
डीजे पर नाचने से मना करने से नाराज नाबालिग ने मऊ के घोसी स्थित कंधेरी गांव में बनी मड़ई में किसान की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नाबालिग आरोपी को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। घोसी कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शाम को क्षेत्र के लाखीपुर फोरलेन से आरोपी को पकड़ा।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी रामशरीख (50) रविवार को मढ़ई पर सोए थे। डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद हुए मारपीट से नाराज बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग ने उनकी हत्या कर दी थी। सीओ दिनेश दत्त ने बताया कि किसान की हत्या के बाद पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही थी।
पूछताछ के दौरान किसान के परिजनाें ने डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट की बात बताई थी। इसी बात पर संदेह करते हुए मृतक के पुत्र ने नाबालिग के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। आरोपी नाबालिग को बृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर फोरलेन से दोपहर तीन बजे पकड़ा। उसकी निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी, एक फावड़ा, एक जैकेट व 200 रुपये नकदी बरामद की है।