फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A married woman who came from Haryana to meet her lover created a scene.

Mau News: प्रेमी से मिलने हरियाणा से आई शादीशुदा महिला का हंगामा

Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A married woman who came from Haryana to meet her lover created a scene.
घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर नरोखर पोखरा पर हरियाणा से आई एक शादीशुदा महिला अपने कथित प्रेमी के साथ रहने की बात कह हंगामा करने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस हरियाणा से एक लग्जरी कार से आए चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई।
विज्ञापन

पुलिस महिला और उसके कथित प्रेमी को भी कोतवाली ले आई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मधुबन थाना क्षेत्र की निवासी है, जिसकी शादी कुछ महीने पहले हरियाणा में हुई थी। महिला ने ससुरालजनों को मायके में पूजा कराने का बहाना बनाकर कार से लेकर घोसी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और नगर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed