फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A man and a woman who went out for a walk were hit by a bike and a car, both died

Mau News: टहलने निकले महिला-पुरुष को बाइक-कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A man and a woman who went out for a walk were hit by a bike and a car, both died
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के भिखमपुर गांव के मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह दो सौ मीटर की दूरी पर दो सड़क हादसे में गांव की महिला और पुरुष की मौत हो गई। इसमें एक हादसे का कारण कार बनी तो दूसरे हादसे का कारण बाइक बनी। इस हादसे में बाइक चालक और सवार भी घायल हो गए, दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पहली घटना शुक्रवार की भोर पांच बजे हुई, जब भिखमपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव (57) निठोहर यादव हर दिन की तरह शुक्रवार की भोर में आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग किनारे टहलने निकले थे। टहलने के बाद वह घर जाने के लिए सड़क की दूसरी ओर खड़े थे कि दूसरी तरफ से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे को महज अभी दस मिनट ही हुआ था कि इसी गांव निवासी सुनीता यादव (42) पत्नी केदार यादव जो उस घटनास्थल से महज 200 मीटर दूर टहलने के बाद सड़क किनारे खड़ी थीं। उन्हें दूसरी तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अभिषेक सिंह (24) और सवार सिद्धार्थ सिंह (34) भी बाइक के गिरने से घायल हो गए। सुनीता को आजमगढ़ स्थित पीजीआई लेकर निकले थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायल बाइक चालक और सवार का उपचार आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार के तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक को जब्त कर कार चालक की तलाश की जा रही है। भिखमपुर गांव निवासी सुनिता और राजेंद्र की मौत से गांव में मातम पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed