फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A joint team from the Labour Department and the AHTU conducted raids on establishments.

Mau News: श्रम विभाग और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

Tue, 04 Aug 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A joint team from the Labour Department and the AHTU conducted raids on establishments.
मऊ। प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रम विभाग और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने जिले के अली बिल्डिंग मार्केट क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 9 किशोर श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों और संचालकों को निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद, एएचटीयू के प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौहान और टीम के अन्य सदस्यों ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में श्रीराम वस्त्रालय, न्यू डिपार्टमेंटल स्टोर, सौंदर्य ब्यूटी पार्लर, मोना ब्यूटी पार्लर, आकाश बैग हाउस एवं कोहिनूर ब्यूटी कलेक्शन सहित कुल छह प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुल 9 किशोर श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों और संचालकों को निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जिले को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अगस्त माह में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed