फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A huge fire broke in the cotton linen warehouse

रूई पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग

Sun, 13 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke in the cotton linen warehouse
दोहरीघाट। कस्बे के आजमगढ़ रोड पर एक व्यवसायी के रूई, पत्तल, रस्सी के गोदाम में शनिवार दोपहर मेें भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। करीब 15 लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। कुछ समय बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी घूरा जायसवाल की चौक पर सुतली, लायनान की रस्सी, पत्तल, रूई की दुकान और आजमगढ़ रोड पर गोदाम है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे घूरा को सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर घूरा मौके पर पहुंचे। नगरवासियों की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग भयावह रूप ले चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। गोदाम में रखे रूई ,पत्तल, सुतली, रस्सी, पाइप, प्लास्टिक की कटोरी समेत करीब 15 लाख के सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इधर आग लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसएन यादव भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग की सूचना पर नगर पंचायत की ओर से पानी का टैंकर भिजवाया गया। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि गोदाम में बिजली भी नहीं है जिससे शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना हो। करीब 15 लाख के सामान नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed