फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A drain will be built in Ghosi for Rs 31 crore, an amount of Rs 5 crore approved.

Mau News: 31 करोड़ से घोसी में बनेगा नाला, पांच करोड़ की राशि स्वीकृत

Sun, 19 Oct 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A drain will be built in Ghosi for Rs 31 crore, an amount of Rs 5 crore approved.
घोसी। घोसी में दशकों से लंबित जल निकासी की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। सीवरेज, जल निकासी योजना के अंतर्गत घोसी नगर के प्रमुख हिस्सों में कवर्ड आरसीसी नाले के निर्माण के लिए शासन से प्रशासकीय मंजूरी मिल गई। परियोजना की लागत 31 करोड़ 40 लाख 24 हजार रुपये है। पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के पोस्ट से दी। उधर इस योजना के पूरा होने पर सीवेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्त और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि संयुक्त रूप से परियोजना के लिए जनवरी 2025 में शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। योजना के तहत नगर के उत्तरी सिरे से दक्षिणी छोर तक दोनों तरफ लगभग 6 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से घोसी नगर में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने बताया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा की पहल पर नगर को एक सौगात मिली है। बरसात के दिनों में जल निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती थी, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस नई योजना के लागू होने से अब नगरवासियों को राहत मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। आगे भी नगर में विकास के अनेको कार्य प्रस्तावित है। परियोजना के स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

इनसेट
दो महीने में शुरू हो जाएगा काम
चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने बताया कि नाले का निर्माण सीएनजीएस की ओर से किया जाएगा। शुरुआत दो महीने के अंदर संभावित रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से समाजसेवी राजेश जायसवाल, कूपरचंद गुप्ता, श्रीकृष्ण उर्फ झिन्नक वर्मा, दीपचंद निषाद, हरिश्चंद आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed