{"_id":"68408cf4b2741d8a83034774","slug":"a-delegation-met-dm-spagainst-sp-leader-mau-news-c-295-1-svns1029-128839-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सपा नेता पर दर्ज मुकदमे को लेकर डीएम-एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सपा नेता पर दर्ज मुकदमे को लेकर डीएम-एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
सपा नेता पर दर्ज मुकदमें को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। वहीं उन्होंने मुकदमा को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि शहर कोतवाली में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य राघवेंद्र सिंह घूरा के ऊपर शासन के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। जिससे पूरे सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति न तो राघवेन्द्र सिंह को जानता है न ही वह उसको जानते हैं।
वहीं मधुबन एसडीएम द्वारा सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने से कार्यकर्ता आहत हैं।
उन्होंने कहा कि राघवेंद्र पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाय। साथ ही एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सपा प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, शैलेंद्र यादव साधु,धर्म प्रकाश यादव , कुद्दूस अंसारी, शिव प्रताप यादव आदि शामिल रहे।