फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A businessman returning home and his mother were beaten up

Mau News: घर लौट रहे व्यापारी और उसकी मां से मारपीट

Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A businessman returning home and his mother were beaten up
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय-घोसी कस्बा मार्ग स्थित ख्वाजा की मजार के पास शनिवार की देर शाम तीन युवकों ने कार सवार व्यापारी और उसकी मां पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी निवासी पंकज वर्मा ने बताया कि उसकी सराफा और कपड़े की दुकान मझवारा मोड़ पर है। देर शाम को वह दुकान से वापस अपनी मां उर्मिला देवी के साथ कार से घर जा रहा था ।बताया कि अभी वह ख्वाजा की मजार के समीप पहुंचा था। इसी दौरान वहीं का निवासी एक युवक जो अपने दो अन्य साथी के साथ वहां पहले से खड़ा था उसके द्वारा पहले गाली गलौज की गई, जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं उसकी मां के विरोध करने के दाैरान सोने की चेन गिर गई। पुलिस पंकज वर्मा की तहरीर की जांच में जुटी है। इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed