फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A bridge is being constructed in Sikrikol at a cost of 45.02 lakh.

Mau News: 45.02 लाख से सिकड़ीकोल में बन रहा पुल, 24 से अधिक गांव के किसानों की फसल डूबने से बचेगी

Fri, 16 Jan 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A bridge is being constructed in Sikrikol at a cost of 45.02 lakh.
सूरजपुर सिकड़ीकोल मार्ग पर छोटे पुल का निर्माण कार्य शुरु।
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह-सिकड़ीकोल मार्ग पर सिकड़ीकोल गांव में पुल निर्माण के लिए 42.02 लाख रुपये स्वीकृत हो गया है। शासन से बजट पास होेने के बाद वहां मिट्टी डालने का काम शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुल बन जाने से 24 से अधिक गांव के किसानों को बारिश के दिनों में फसल डूबने के संकट से निजात मिलेगी और तहसील सहित ब्लॉक से संपर्क भी नहीं टूटेगा। किसानों की मांग पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की थी।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में इस मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। आकार छोटा होने से बारिश के दिनों में पानी की निकासी नहीं होती थी, इससे सैकड़ों एकड़ फसल डूब जाती थी। देवारा के लगभग 24 से अधिक गांव का संपर्क मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग से टूट जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में यहां स्थित तीनों पुलिया टूट चुकी हैं। स्थानीय लोग सड़क पर मिट्टी पाट कर किसी प्रकार आवागमन बहाल किया था। बरसात के दिनों में सड़क के दोनों किनारों पर भारी जलभराव से पानी के भारी दबाव से कई बार पुलिया टूट चुकी है।
बीते दिनों नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा के क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने पुलिया के निर्माण की मांग किया था। एके शर्मा के प्रस्ताव पर दरगाह-सिकड़ीकोल पर पुलिया निर्माण के लिए 45.2 लाख रुपये आवंटित कर दिया गया है।
स्थानीय सूरज राय, हरिओम शर्मा, सच्चिदानंद राय, अजय राय, शिवानंद राय, ब्रजेश राय, सत्यम राय, प्रशांत गुप्ता, प्रेमशंकर राय, शिवदेनी ने कहा कि पुलिया बनने से लोगों को हर साल बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।


पुलिया निर्माण के लिए शासन से 45.2 लाख रुपये आवंटित कर दिया गया है। आगे की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा। - बाबूलाल यादव, अवर अभियंता, लोक निमार्ण विभाग, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article