फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A bike came from the front at high speed, the Principal got scared and fell from the scooter on the road

UP Road Accident: सामने से तेज गति से आई बाइक, घबराकर सड़क पर स्कूटी से गिरे प्रधानाचार्य, मौत

Sun, 29 Oct 2023 05:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 29 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

मृतक की पहचान वाराणसी जिले धौरहरा निवासी रामनारायण मिश्रा (50) पुत्र शिव पूजन मिश्रा के रूप में हुई। मृतक कु्शीनगर जिले के कसया स्थित किसान इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
A bike came from the front at high speed, the Principal got scared and fell from the scooter on the road
UP Road Accident: सामने से तेज गती से आई बाइक, घबराकर सड़क पर स्कूटी से गिरे प्रधानाचार्य, मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगे निकलने की होड़ और तेज गति से दो पहिया वाहन चलाना सामने से आने वाले वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन रहा है।ऐसा ही शनिवार की देर शाम रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में देखने को मिला। जहां स्कूटी से मऊ की तरफ जा रहे एक अधेड़ सामने से बिना किसी संकेत के आगे निकलने की होड़ में तेज गती से आ रही बाइक के चलते घबराकर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठने के चलते गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक वाराणसी जिले के निवासी थे, वर्तमान में वह कुशीनगर जिले में एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान वाराणसी जिले धौरहरा निवासी रामनारायण मिश्रा (50) पुत्र शिव पूजन मिश्रा के रूप में हुई। मृतक कु्शीनगर जिले के कसया स्थित किसान इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह मऊ में किसी कार्यक्रम मेंं शामिल होने के लिए स्कूटी से आ रहे थे। जहां रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार के पास पहुंचे थे कि मधुबन की तरफ से बेल्थरारोड की ओर जा रहे बाइक चालक के तेज गती से पास से गुजरने के चलते रामनरायण मिश्रा घबरा कर स्कूटी सहित नीचे आ गिरे, जिससे सिर में उन्हें गंभीर चोट लगी है। उधर हादसे की सूचना मिलने पर रामपुर एसओ गंगासागर मिश्रा पहुंचे और घायल को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया,यहां कुछ देर बाद प्रधानाचार्य की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ गंगासागर मिश्रा ने बताया कि पहले टक्कर से सड़क हादसे की जानकारी मिली, लेकिन सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से दूसरा मामला सामने आया।यहां देखा कि सामने से तेज गती से आ रही बाइक के चलते मृतक घबराकर अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित नीचे आ गिरे, जहां सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed