{"_id":"61-87722","slug":"Mau-87722-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 22 पदों के लिए 17 का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 22 पदों के लिए 17 का नामांकन
Mau
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के लिए आगामी सात फरवरी को अध्यक्ष महामंत्री सहित कुल 22 पद के लिए होने वाले मतदान के लिए नामांकन के पहले दिन सोमवार को 17 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिला मंगलवार को भी होगा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 17 लोगों ने नामांकन किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए शमसुल हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जयप्रकाश सिंह व पारसनाथ राय ने नामांकन किया। इसी प्रकार साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए वेदप्रकाश पांडेय व रामसरीख प्रसाद ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रवीण कुमार गुप्ता व रत्नेश कुुमार पांडेय कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्रनाथ राय ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए दिनेश प्रताप सिंह, मान सिंह यादव व मकरध्वज यादव ने अपना-अपना नामांकन किया। संयुक्त मंत्री के लिए दिनेश कुमार शर्मा व रूपेश पांडेय ने नामांकन किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अजय कुमार सिंह व उदयभान सिंह तथा छह सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जयप्रकाश यादव व सुखचैन सिंह ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों ने पूरे लाव लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिला मंगलवार को भी होगा।