फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पालिका के पैसों पर वाहवाही लूटी जिला प्रशासन ने

पालिका के पैसों पर वाहवाही लूटी जिला प्रशासन ने

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को नगर में संपन्न हुई सद्भावना दौड़ में पुरस्कार राशि नगर पालिका के सौजन्य से दी गई। लेकिन जिला प्रशासन के अफसरान ने न तो पालिकाध्यक्ष को आमंत्रण देना ही उचित समझा और न ही सार्वजनिक रूप से कहीं पालिका का सहयोग के लिए आभार जताया। समूचे प्रकरण से आहत पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि अब भविष्य में जिला प्रशासन को सहयोग देने से पहले सोचना होगा। वहीं जिला सूचना विभाग ने आननफानन में कार्यक्रम के संपन्न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा से भीटी चौक तक जिलास्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आमजन की सद्भावना दौड़ आयोजित की गई थी। इसमें डीएम, एसपी समेत सभी अधिकारी हिस्सा भी लिए थे। दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार के तौर पर छह प्रतिभागियों को कुल सत्रह हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिया गया। लेकिन पुरस्कार राशि देने वाले नगर पालिका के अध्यक्ष को जिला प्रशासन द्वारा न तो दौड़ के संदर्भ में कोई आमंत्रण दिया और ना ही सार्वजनिक रूप से पुरस्कार राशि देने के लिए आभार प्रकट किया। यहां तक कि जिला सूचना विभाग की विज्ञप्ति में भी पालिका के सहयोग के प्रति भरपूर उपेक्षा बरती गई। हालांकि इन सबके बावजूद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल दौड़ में शामिल होने पहुंचे थे। उनका कहना रहा कि नगर में सौहार्द के लिए आयोजित एक अच्छा कार्यक्रम था। मात्र इसी वजह से गया था। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि समूचे घटनाक्रम से हैरत में हूं। आखिर जिसके सहयोग से कोई कार्य पूरा किया जा रहा है। उसका उल्लेख तो होना चाहिए ना। अब आगे से जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार की सहायता देने से पहले विचार करना होगा। इस बाबत जिला सूचना अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि नि:संदेह पालिका का योगदान सराहनीय है। परंतु सब कुछ आननफानन में हुआ और जहां दौड़ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरित किया गया वहां दूसरे अधिकारी लगे हुए थे। हालांकि उन्हें पालिकाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करने के लिए कहा गया था। लिखित तौर पर निमंत्रण किसी को नहीं दिया गया था। फोन पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को भी सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed