{"_id":"61-81580","slug":"Mau-81580-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने प्रतिभागियोें संग लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने प्रतिभागियोें संग लगाई दौड़
Mau
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। सद्भावना रेस प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी और पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार द्वारा दौड़ लगाकर लोगों को एकता और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया।
कौमी एकता सप्ताह के तहत नगर के गाजीपुर तिराहे से भीटी चौक तक शुक्रवार को सद्भावना रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार और पूर्णमासी पांडेय एवं मौलवी इब्राहिम ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रेस के प्रतिभागियों को रवाना किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों दिनेश, अवधेश व हरिंद्र को क्रमश: आठ हजार, चार हजार एवं दो हजार रूपये तथा सोनू, राहुल एवं कुमारी सुनीता सोनकर को एक-एक हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार, नगर मजिस्ट्रेट शिवपूजन, जिला विकास अधिकारी वीवी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रामाश्रय दूबे, खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज, बड़रांव दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत
मऊ। कौमी एकता सप्ताह के तहत बेसिक व माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय कौमी एकता भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इंटर कालेज में शुक्रवार को किया गया। । इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बेसिक स्तर पर प्रथम विजेता प्रशांत शर्मा को दस हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त सूरज विश्वकर्मा मुहम्मदाबाद को पांच हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त शैलेष कुमार कनियारीपुर को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार माध्यमिक स्तर पर डीएवी इंटर कालेज की कु. शिवानी जायसवाल को दस हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं डीएवी कालेज के ही आसिफ को द्वितीय प्राप्त करने पर पांच हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले जीवन राम इंटर कालेज के अंकित को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि हमारे देश की संस्कृत महान है। यहां आकर सभी धर्मों व संप्रदायों के लोग एक हो जाते हैं। इसलिए हम लोगों को एकता के साथ रहकर देश का विकास करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमें जज्बाती होकर नहीं बल्कि अपने विवेक का प्रयोग करके देश की उन्नति के बारे में सोचना चाहिए। अंत में डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।