{"_id":"61-81180","slug":"Mau-81180-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बेंच एक दूसरे के पूरक- जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बेंच एक दूसरे के पूरक- जिला जज
Mau
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू है। बिना एक दूसरे के सहयोग के न्यायिक कार्य हो पाना संभव नहीं है। उक्त बातें जिला जज ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में बार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
न्यायाधीश श्री मिश्र ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिवक्ताओं का विश्वास लेने के लिए ही बार एसोसिएशन में आया हूं। मैं यहां आकर बहुत ही खुश हूं। कहा कि न्याय एक मंदिर है वहां अधिकारी और अधिवक्ता पुजारी है। एक दूसरे के बिना दोनों अधूरे है। साथ ही वादकारियों के बिना दोनों का कोई अस्तित्व नहीं है। जिला जज ने आपसी सहयोग से वादकारियों को न्याय दिलाने में सहयोग करने की अपील किया। जिला जज ने न्याय की गरिमा बनाए रखने और पूरे ड्रेस में अधिवक्ताओं से कोर्ट में आने की अपील किया। अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी को भी कोई परेशानी हो तो वह उनसे मिल सकता है। बार अध्यक्ष राजेंद्र राय ने जिला जज का बार एसोसिएशन में स्वागत करते हुए न्यायिक कार्य में पूरा सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर एडीजे पियूषचंद श्रीवास्तव, सीजेएम राकेश कुमार शुक्ला सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री रामकृत यादव ने किया।
नवागत जिला जज ने ग्रहण किया कार्यभार
मऊ। नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्रनाथ मिश्रा ने सोमवार को दीवानी कचहरी पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा इसके पूर्व सर्वोच्च न्यायालय में विशेष सचिव न्याय के पद पर कार्यरत थे। श्री मिश्रा 1981 बैंच के पीसीएस-जे है। वर्ष 2001 में उन्हें एचजेएस के लिए प्रोन्नति मिली। नवागत जिला जज वाराणसी महानगर के छोटी पियरी के रहने वाले है।