फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कार्यकर्ता होते हैं संगठन की रीढ़

कार्यकर्ता होते हैं संगठन की रीढ़

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बोझी। बाजार में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर मदन राम ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं के ऊपर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। प्रदेश के पूर्व मंत्री फागू चौहान ने बसपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा राज में सभी लोग सुख-चैन से जीवन व्यतीत करते थे, लेकिन सपा शासनकाल में असुरक्षा का भाव पैदा हो गया है। अध्यक्षता करते हुए बसपा के लोकसभा सांसद दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा को भारी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सभी तबके के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भीम राजभर, शेषनाथ, चंद्रशेखर, रविंद्र गुप्त, विजय प्रताप पांडेय, अजय राजभर, कैलाश यादव, संतोष शाही, मखड़ू यादव, रामबचन, सुबाष चौहान, कैलाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed