फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पोखरे में गिरने से युवक की मौत

पोखरे में गिरने से युवक की मौत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा स्थित संत देवरहवा बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल में स्थित पोखरी में गिरकर रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह हुई तो उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन

बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी करन चौहान पुत्र सोचन चौहान राजमिस्त्री है। वह दिन में काम खत्म करने के बाद शाम को दोस्तों के साथ बाजार गया था। उधर से उसके दोस्त अपने घर चले गए जब कि वह पोखरी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोखरे में डूबकर किशोर की मौत
सिपाह इब्राहिमाबाद। मधुबन बाजार निवासी एक 12 वर्षीय किशोर की सोमवार की सुबह पोखरे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पोखरे से शव निकालवा कर दाह संस्कार कर दिया। अशोक कुमार मद्देशिया के घर से पश्चिम लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक पोखरा है। सोमवार सुबह ऋतिक पोखरे में नहाने गया था। कपड़ा पोखरे के किनारे निकालकर वह नहाने लगा तो वह गहरे पानी में चल गया और डूबने लगा। एक महिला की उस पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। सैकड़ों लोग पोखरे पर पहुंचे तब तक ऋतिक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शव निकाला। अशोक के चार पुत्रों में ऋतिक सबसे छोटा था और उसकी दो पुत्रियां भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed