{"_id":"61-80426","slug":"Mau-80426-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ और जौनपुर में है कुंटू सिंह का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ और जौनपुर में है कुंटू सिंह का आतंक
Mau
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कूंटू सिंह के आतंक का खौफ न केवल आजमगढ़, बल्कि मऊ और जौनपुर जिले में भी व्याप्त है। इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 39 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के दस, हत्या के प्रयास के तीन और लूट के तीन मुकदमे शामिल हैं।
कुंटू सिंह के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में पहला आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ कि इसके बाद एक से बढ़कर एक आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता पाई गई। जरायम की दुनिया में कदम रखने के दौर में छोटी घटनाओं के नजर अंदाज कर दें तो मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 386/93 पहला लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। जीयनपुर कोतवाली में ही इसके द्वारा पहली बार हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के आपराधिक रिकार्डों पर गौर करें तो मेंहनगर थाने में हत्या के प्रयास के दो, हत्या के तीन मुकदमे में दर्ज हैं। इसके अलावा थाना तरवां, शहर कोतवाली आजमगढ़ में इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज है। आजमगढ़ के अलावा जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना और केराकत कोतवाली में भी हत्या, मऊ जिले के घोसी थाने में हत्या जैसे जघन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुंटू के ऊपर तरवां थाने में दर्ज अपराध संख्या 88/99 के तहत एनएसए भी लगाया जा चुका है। यदि इसके आपराधिक इतिहास में देखा जाय तो आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 39 आपराधिक मुकदमे में दर्ज हैं।