{"_id":"67283","slug":"Mau-67283-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुनकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुनकर की मौत
Mau
Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर में शनिवार की अपराह्न तीन बजे सरकारी ट्यूबवेल पर टूटे तार को बनाने गए बुनकर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खालिसपुर निवासी 55 वर्षीय सदरुद्दीन पुत्र शौकत शनिवार की अपराह्न सरकारी ट्यूबवेल पर तार टूटने के वजह से बनाने के लिए गया ताकि लूम प्रभावित न हों। जैसे ही तार जोड़ने के लिए बुनकर चढ़ा ऊपर से हाईटेंशन तार जा रहा था। देखते ही देखते बुनकर का शरीर तार से स्पर्श कर गया। करेंट के झटके से वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगोें ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।