{"_id":"65930","slug":"Mau-65930-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने केरोसिन छिड़क विवाहिता को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लोभियों ने केरोसिन छिड़क विवाहिता को आग लगाई
Mau
Updated Sun, 17 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसेना (मऊ)। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमरसेपुर में शुक्रवार की रात दहेज लोभियों ने विवाहिता के ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया। चीखते-चिल्लाते हुए उसने कमरे में ही वह दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर परिजन घर छोड़ कर भाग निकले। जानकारी होते ही विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। पति समेत चार लोगों के विरुद्ध थाने मेें रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के चक सहजा निवासी रामविजय ने अपनी पुत्री अमृता की शादी चार साल पहले अमरसेपुर निवासी रमेश राम पुत्र नगीना के साथ किया था। शुरू से ही ससुरालीजन 50 हजार रुपये की मांग करते रहे। उनके द्वारा उसे प्रताडि़त भी किया जाता रहा। शुक्रवार की रात विवाहिता भोजन करने के बाद अपने कमरे में गई। इसी दौरान पति समेत चार लोगों ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी। विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई। यह देखकर सभी घर छोड़कर भाग गए। जानकारी होते ही विवाहिता के चाचा रामअवध कई लोगोें के साथ मौके पर आ गए। घर पर लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।