{"_id":"61-144745","slug":"Mau-144745-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"4618 छात्र छात्राएं चुनेंगी अपना लीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4618 छात्र छात्राएं चुनेंगी अपना लीडर
Mau
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डीसीएसके महाविद्यालय के छात्र रविवार को अपना लीडर चुनेंगे। छह पदों में से सिर्फ चार के लिए मतदान होगा। चार पदोें के लिए कुल 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4618 छात्र और छात्राएं करेंगी। मतदान के पूर्व ही महामंत्री और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिन्हें सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
महाविद्यालय में 2014-15 सत्र का छात्रसंघ चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी डा.एके मिश्र ने बताया कि महामंत्री और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अन्य प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद अनुज कुमार सिंह को निर्विरोध महामंत्री, वहीं महिमा गुप्ता को निर्विरोध विज्ञान संकाय प्रतिनिधि चुन लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब रविवार को सिर्फ चार पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कला संकाय प्रतिनिधि और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशी अजय कुमार नाहर, अभिषेक पांडेय, गौरव पांडेय, जयशक्ति सिंह, रामनरेश यादव, और सन्नी सोनकर मैदान में हैं। जबकि प्रिंस यादव का पर्चा निरस्त हो चुका है। वहीं , उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी कमलेश सोनकर, दिलशाद अहमद, महेशदत्त उपाध्याय, रुद्रप्रताप सिंह में मुकाबला है। जबकि अभिषेक कुमार का पर्चा निरस्त हो चुका है। इसी तरह पुरस्तकालय मंत्री में 10 प्रत्याशी अंजर कमाल, आगम सिंह, छोटेलाल राजभर, दीपक कुमार गुप्ता, फारुक आजम, मनीष सिंह, मंजीत यादव, राहुल कुमार, सोनू कुमार और शुभम पांडेय मैदान में है। चेतन सिंह का पर्चा निरस्त हो चुका है। वहीं कलासंकाय प्रतिनिधि के रुप में 8 प्रत्याशी अमर कुमार गुप्ता, दिलीप चौहान, दुर्गेश कुमार भारती, मयंक कुमार पांडेय, मोहम्मद रहमतुल्ला, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजयी और श्याम भारद्वाज मैदान में हैं। अखिलेश यादव और पंकज कुमार का पर्चा निरस्त हो चुका है। चुनाव अधिकारी एके मिश्र ने कहा सभी प्रत्याशियों से चुनाव के दिन शांति का माहौल बनाने की अपील की है।