फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार्ज फिर से ‘चर्चित’ अफसर को

चार्ज फिर से ‘चर्चित’ अफसर को

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। कई योजनाओं में घपलों के कारण सुर्खियों में रहे समाज कल्याण विभाग की कमान एक बार फिर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव को दी गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिव सोमवार को समाजवादी पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने दोबारा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को विभाग का चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन

दरअसल समाज कल्याण विभाग में अरसे से सिलसिलेवार घपलों के खुलासे के बाद इस कोई अधिकारी विभाग का चार्ज लेना नहीं चाहता है। कई घपलों में आरोपी कर्मचारी भी साफसुथरी और कड़क छवि वाले अधिकारी को चार्ज लेने में रोड़े अटकाते रहे हैं। यहां तक कि राजनैतिक हस्तक्षेप भी कराए गए। हालांकि अब की बार जिलाधिकारी की कड़ाई के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी का चार्ज अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपा गया है। इसके पूर्व भी उन्हें विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें हटाकर डीडीओ को चार्ज दे दिया गया। इसी बीच समाजवादी पेंशन योजना की प्रगति समीक्षा के लिए शासन से फरमान आ गया। इसको देखते हुए बदलाव किया गया है। चार्ज सौंपे जाने के बाद डीएम ने प्रभारी समाज कल्या अधिकारी को सख्त लहजे में विभाग को सुधारने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव सोमवार को करेंगे। इसमें मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारियों विस्तृत जानकारी देंगे। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि जिम्मेदारी से कार्यों का निष्पादन न करने वाले लिपिकों और कर्मचारियों को सामूहिक रूप से प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। इसके बाद भी कार्यशैली में सुधार न लाने वाले कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो दूसरे विभागों के कर्मचारियों को संबद्ध कर काम लिया जाएगा। मुख्य सचिव की प्रेस कांफ्रेंस से लौटने के बाद शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का त्वरित और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed