{"_id":"61-138726","slug":"Mau-138726-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर आंदोलन होगा तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर आंदोलन होगा तेज
Mau
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीघाट। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से कस्बा के मुख्य चौक पर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव विनय राय ने कहा कि बारिश कम होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कम बिजली मिलने से खेती किसानी चौपट हो रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार बिजली समस्या के मामले पर प्रयास तक नहीं किया है। चेतावनी दी कि दो शिफ्टों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो भाजपाई आंदोलन करेंगे।
पंकज मद्धेशिया ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से नगर पंचायत दोहरीघाट में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। सुबह शाम बिजली गुल रहने से लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। रात के समय बिजली गुल रहने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। धरने को विनोद वर्मा, संतोष राय, रविंद्र वर्मा, गुलाब चंद गुप्त, विनय जायसवाल, प्रह्लाद दास मद्देशिया, पारस साहू आदि शामिल थे।