फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उल्लास और उमंग के साथ मनी नागपंचमी

उल्लास और उमंग के साथ मनी नागपंचमी

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। नाग देवता की पूजा का पर्व नागपंचमी जिले में पारंपरिक ढंग से उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने दूध और लावे के साथ नाग देवता की पूजा की। पूरे दिन जिले के प्रसिद्ध शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन की। साथ ही लोगों ने पर्व की परंपरा से जुड़े खेलों के आयोजन का खूब लुत्फ उठाया। नागपंचमी का उल्लास गांवों में ही खास तौर से नजर आया, जहां दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व के संबंध में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पर्व भगवान शिव के गले की शोभा कहे जाने वाले नाग देवता की पूजा का ही है। नाग पूजा भगवान विष्णु और प्रभु शिव से जुड़ी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। लेकिन इसे मनाने का मूल प्रयोजन सर्पों से रक्षा की कामना करना माना जाता है। मान्यता है कि इस मौके पर महिलाएं नागदेवता को दूध और लावा चढ़ा कर पूजा करती हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन्हीं परंपराओं को देखते हुए शुक्रवार को नागपंचमी के मौके पर नाग पूजा करने के साथ ही खेलों का आयोजन कर लोगों ने उनमें शिरकत किया। हालांकि गांवों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में पर्व के उल्लास में भारी कमी रही। शहरी क्षेत्र में लोगों ने केवल पूजन अर्चन तथा तरह-तरह के पकवानों का लुत्फ उठाया। जबकि गांवों में कुश्ती, दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों की जबरदस्त धूम रही। इस मौके पर खास तौर से नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी शिवमंदिर, मठिया टोला शिवाला, सहादतपुरा शिवमंदिर, नागाबाबा कुटी, हनुमानघाट, दशई पोखरा और शीतला माता धाम जैसे मंदिरों पर भक्तों का अपार मजमा लगा। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करहां संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच गुरादरी धाम पर पूजन-अर्चन के लिए क्षेत्रवासियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार नागपंचमी के पर्व पर क्षेत्र के बेलभद्रपुर, रामपुर, पिउवांताल, टेघना, टकटेहुआं, रामपुर, बड़रांव, कुड़हनी, खिजिरपुर आदि गांवों में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में कुश्ती का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छपरा गांव के अजीत पहलवान, मनोज पहलवान, प्रशांत पहलवान, प्रशांत पहलवान आदि पहलवानों ने जोरआजमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट, काझा, गोकुलपुरा, पलिया, फतेहपुर सहित विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में कबड्डी सहित परंपरागत खेलों की धूम रही। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नगवां, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की। साथ ही गांवों में ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी आदि का आयोजन किया गया।
घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर से सटे वनगांवा स्थित एकलाख खां के बगीचे में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रामपुर धनौली के अंगद गुप्ता को प्रथम, नदवल के कमलेश चौहान को दूसरा तथा कुसुम्हा के विपिन यादव को तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बबलू यादव को प्रथम, अरविंद को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर सोमरीडीह के ग्राम प्रधान उदयराज यादव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रताप यादव, मनोज, उदय, राज यादव, अरविंद, मिंटू आदि शामिल थे।
सुल्तानपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गोफा, सुल्तानपुर, गोधना, कटाईचंवर, बनाफा, कपरियाडीह, चमरियांव, इब्राहिमाबाद, मुहम्मदपुर सहित विभिन्न गांवों में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने विधि विधान से दूध और लावा चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। साथ ही गांवों में परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार कसबा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में महिलाओं ने विधि विधान से नाग देवता की पूजा की। गांगेवीर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहलवानों ने दांव-पेच का प्रयोग कर एक दूसरे को पटखनी दी।

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बा स्थित पुलिस सहायता बूथ के समीप कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मधुबन विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में रामजनम ने महातम को पटखनी दी। वहीं, राहुल ने काला जंग दांव का प्रयोग कर रोहित को चित किया। इसी तरह रामबदन ने राजा को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed