{"_id":"61-136573","slug":"Mau-136573-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार हत्याकांड ः पेश नहीं होे सके मुख्तार अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार हत्याकांड ः पेश नहीं होे सके मुख्तार अंसारी
Mau
Updated Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ(ब्यूरो)। ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह और रामसिंह मौर्या की हत्या केे षड़यंत्र के मामले में आरोपी सदर विधायक मुख्तार अंसारी को जेल से लाकर जिला जज व एडीजे की कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। मामले में अभियोजन की ओर से गवाह भी पेश नहीं हुए। इसके चलतेे जिला जज सीएम दीक्षित और एडीजे धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने मामले में सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तिथि तय की।
शहर कोतवाली क्षेत्र केे गाजीपुर तिराहे के पास गत 29 अगस्त 2009 को ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान गोली लगने से ठेकेदार के साथी राजेश राय और चालक शब्बीर घायल हो गए थे। बाद में राजेश राय की भी मौत हो गई। विवेचना में मुख्तार अंसारी समेत एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया। यह मामला जिला जज की कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को अभियोजन की ओर से कोई गवाह पेश नहीं किया जा सका। इस वजह से जिला जज ने मामले में सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तिथि तय की। वही उपरोक्त मामलेेे के गवाह रहे रामसिंह मौर्या की दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एआरटीओ कार्यालय के पास 19 मार्च 2010 को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में भी सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला एडीजे कोर्ट नंबर एक में विचाराधीन चल रहा है, जिसमें साक्ष्य की कार्यवाही होनी थी। परंतु अभियोजन की ओर से गवाह पेश नहीं किया गया।