{"_id":"61-130852","slug":"Mau-130852-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी के शपथ लेते ही झूम उठे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी के शपथ लेते ही झूम उठे
Mau
Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मऊ। भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में सोमवार को नरेंद्र मोदी के शपथ लेते ही नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने खुशी मनाई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और ढोल नगाड़ों पर नाच गाकर जश्न मनाया। शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए लोग शाम होते ही टीवी से चिपक गए।
सोमवार को बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए टीवी की व्यवस्था की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थक शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए शाम को टीवी के सामने बैठ गए। इसके साथ ही अपने अपने प्रतिष्ठानों और घरों में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखा। जैसे ही मोदी ने शपथ लिया लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। मोदी के शपथ लेने के बाद हर कोई उत्साहित दिखा। भाजपा पदाधिकारियों ने तो शहर में मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संजय सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार राय, राजेश सिंह, अजय सिंह, प्रवीण गुप्ता, योगेंद्र, लल्लन प्रसाद आदि कार्यालय में मौजूद रहे। हलधरपुर: रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के हलधरपुर बाजार मेें भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, भगवान सिंह, प्रह्लाद, गोपाल आदि शामिल थे।