{"_id":"61-127485","slug":"Mau-127485-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने ली मतदान की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने ली मतदान की शपथ
Mau
Updated Sat, 19 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (सं.)। लोकतंत्र में महिलाओं को अधिकाधिक भागेदारी करने और उन्हें लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर कस्बा के पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज में मतदान शपथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपजिलाधिकारी नागेन्द्र नाथ द्विवेदी ने सैकडो़ छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाया।
इस अवसर पर कहा कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकारी प्राप्त है और इस अधिकार का प्रयोग कर आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता छात्राएं शत प्रतिशत मतदान करें। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा0 सीमा राव और प्रधानाचार्य शमां शेख ने भी विचार रखा। इस दौरान हजारों मतदाता छात्राओं को निश्चित रूप से मतदान करने के लिये शपथ दिलायी गयी। इस दौरान डा. रमाशंकर तिवारी, संस्थापक शेख सल्लू, डा. रंजना कुशवाहा, शेख आबिद, शेख राशिद, अजीज बानों, पंकज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।