फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जगे देश की क्या पहचान, जहां हो शत प्रतिशत मतदान..

जगे देश की क्या पहचान, जहां हो शत प्रतिशत मतदान..

Thu, 17 Apr 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Thu, 17 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इंदारा। विकास खंड कोपागंज के उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर में नौनिहालों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक किया। जगे देश की क्या पहचान, जहां हो शत प्रतिशत मतदान जैसे गगन भेदी नारों से हर परिवार के लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी काम छोड़कर भाग लेने को कहा।
विज्ञापन

मतदाता जागरूक रैली विद्यालय से शुरू होकर सेंदुराईच दलित बस्ती, कनियारीपुर यादव बस्ती, राजपूर बस्ती होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। बच्चे जगे देश की क्या पहचान, जहां हो शत-प्रतिशत मतदान, 12 मई को बूथ पर जाएं, मतदाता का फर्ज निभाएं, कदम क्रांति के नहीं रुकेंगे, अबकी सब मतदान करेंगे। बच्चों ने अभियान गीत जागृति शंख बजाएंगे, हम बदलेंगे जमाना। जैसे गीतों से सभी लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। इस दौरान शिक्षक शकील अहमद ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का नैतिक कर्तव्य और उनका मौलिक अधिकार है। मतदान से ही देश की एकता अखंडता को मजबूती मिल सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यप्रकाश यादव, बेचू प्रसाद गुप्ता, जगदीश यादव, शिवाकांत सिंह, संजय कुमार, रमेशचंद, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे। पूराघाट संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कोपाकोहना से विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार न्याय पंचायत रामपुर धनौली में उच्च और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्य रूप से बजरंगी राय, सूर्यदेव मौर्या, पुष्पा देवी, सुरेश शाही, सरोज राय, चंद्रभान, रामपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार विकास खंड के पिपरसाथ, बिलौझा, रतनपुरा आदि विद्यालयों के बच्चों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed