{"_id":"61-127294","slug":"Mau-127294-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, कैमरे में कैद होंगी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, कैमरे में कैद होंगी गतिविधियां
Mau
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। नामांकन आज से शुरू होगा जो 24 अप्रैल तक चलेगा। नामांकन के दौरान पूरे कलेक्ट्रेट में सीसी कैमरा लगा दिया गया है। जो अधिकारियों और नेताओं के सारी गतिविधियों पर नजर रखेगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव ने नामांकन की तैयारी पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने एमसी, एमसी रूम, निर्वाचन कार्यालय, अपर जिला अधिकारी कक्ष, हेली पैड, नामांकन स्थल आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि नामांकन की तैयारी में किसी प्रकार की बाधा न आने पाएं। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय हैं। राजनैतिक दल आचार संहिता का पालन करेंगे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की बैरिकेटिंग की गई है। प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक ही अंदर जाएंगे। कलेक्ट्रेट में सीसी कैमरा लगाया गया है जो पूरी गतिविधि पर नजर रखेगा। चुनाव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर तैनाती भी कर दी गई है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी गिरजेश कुमार त्यागी, सीडीओ यूएन सिंह, डीडीओ बीबी सिंह आदि मौजूद रहे।