{"_id":"61-127215","slug":"Mau-127215-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल को जन्मे, मंगल ही करते महावीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल को जन्मे, मंगल ही करते महावीर
Mau
Updated Wed, 16 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। हनुमान जयंती पर मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ किया गया। शाम भंडारे का आयोजन हुआ। दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमानजी की पालकी सजाकर आरती उतारी गई। सुबह से ही हनुमान मंदिर में रामभक्त हनुमान के भक्तों की लाइन लगी रही। पूरा वातावरण हनुमान चालीसा से गूंजता रहा।
हनुमान जयंती पर नगर क्षेत्र के शहर कोतवाली के सामने स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में पुजारी नागराज द्वारा विधित बजरंगबली का शृंगार किया गया। इसके बाद हनुमान जी के नन्हे स्वरूप को पालकी मेें बैठाकर उनकी पालकी भी सजाई गई। यहां पर श्रद्धालुओं ने 108 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान पूरे मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुआें ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बालनिकेतन स्थित हनुमान मंदिर पर भी हनुमान जी के बाल स्वरूप प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया। वहां भी श्रद्धालुआें ने हरे राम हरे कृष्ण का जाप किया। इसीक्रम में निजामुद्दीनपुरा स्थित श्रीराम मंदिर के अंदर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर मेले जैसा आयोजन दिखा। मंगलवार होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी रही। इसीक्रम में नगर क्षेत्र के आजमढ़ मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर भी हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।