फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिजली का टावर गिरा दो मजदूरों की मौत

बिजली का टावर गिरा दो मजदूरों की मौत

Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजाजहांपुर में बिजली का तार खींचते समय टावर ही गिर गया। हादसे में टावर पर चढ़कर तार खींच रहे पांच मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की जिला अस्पताल आजमगढ़ में मौत हो गई। एक मजदूर को मऊ जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन बिजली विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि मौके से फरार ठेकेदार चंद्र शेखर यादव के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। एक्सईएन आरके यादव ने बताया कि हादसा हुआ है। लेकिन मजदूर की मौत की खबर नहीं है। एसडीओ ट्रांसमीशन इंजीनियर बीबी सिंह व एसडीओ संदीप तिवारी ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस को ठेकेदार चंद्रशेखर यादव और फर्म के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। मजदूरोें की मौत के बारे में विभाग के ये अधिकारी भी अनभिज्ञता जाहिर करते रहे।
विज्ञापन

आजमगढ़-मऊ की सीमा पर स्थित ख्वाजाजहांपुर में बिजली टावर पर तार खींचने कर कार्य आजमगढ़ की एक फर्म करा रही है। मंगलवार को भी सुबह से मजदूर तार खींचने का काम कर रहे थे। इसी बीच शाम को पूरा टावर ही गिर गया। हादसे में काम करे रहे पांच मजदूर घायल हो गए। टावर गिरते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य करते हुए सभी को प्राथमिक उपचार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल एस सद्दाम पुत्र एसके सलिक, कोरई खान पुत्र वाजिल खान को लेकर ठेकेदार आजमगढ़ चल गया। अन्य तीन मजदूरों को जिला अस्पताल मऊ ले जाया गया। जहां पर अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वह मुबारकपुर जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। मऊ जिला अस्पताल लाए गए दूसरे मजदूर सेठ रब्बानी (26) पुत्र सेठ नमुजा निवासी माल्दा, पश्चिम बंगाल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। हालांकि वह हादसे में घायल पांचवें मजदूर का नाम पता नहीं बता पा रहा है। उधर, आजमगढ़ से मिली सूचना के अनुसार जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराए गए दोनों मजदूरों एस सद्दाम (22) पुत्र एसके सलिक, कोरई खान (22) पुत्र वाजिल खान निवासी पश्चिम बंगाल के बरदन जिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से पहले ही ठेकेदार अस्पताल से फरार हो चुका था। दूसरी तरफ दोनों मजदूरों की मौत के बाद अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों की लाश मुर्दाघर में रखवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed