{"_id":"61-127156","slug":"Mau-127156-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 परिवारों की 13 झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 परिवारों की 13 झोपड़ियां जलकर राख
Mau
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना के सिसवां ग्राम पंचायत के छोटका बलुवा पुरवे में इंजन से निकली चिंगारी ने 10 परिवारों की 13 रिहायशी मड़इयों को जलाकर राख कर दिया। आग से पांच लाख से अधिक की संपत्ति स्वाह हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव में पहुंची।
छोटका बलुआ पुरवा निवासी रामबचन चौहान गांव के ही समीप अपने इंजन से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इस दौरान इंजन से निकली एक चिंगारी से रामबचन चौहान की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के देवाजी चौहान, कपिल चौहान, साहब चौहान, गुलाब, जनार्दन, रामकृपाल, अयोध्या, उदय और चंद्रभान की भी रिहायशी मड़इयों में तेज हवा से आग लगती चली गई।परिवार के सदस्य अपनी मड़ई छोड़ कर आग बुझाने लगे लेकिन आग का रौद्र रूप इतना तेज था कि आसपास की एक भी मड़ई नहीं बची। दसों परिवार के कपड़े, गहने, नगदी, अनाज, चौकी, चारपाई सहित लगभग पांच लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा थ्रेसर, स्पेलर आदि मशीनें भी जल गईं। ग्रामीणाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कुछ नियंत्रण पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पूरी तरह आग पर काबू पाया। उधर सरसेना संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट थाना के मनाजीत गांव के निकट स्थित बिजली कालोनी के समीप एक खेत में शार्टसर्किट से सोमवार को आग लग गई। इस दौरान राजेश यादव की 15 विस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
शार्टसर्किट से दो बीघा गेहूं राख
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के गुड़सरा गांव के निकट शार्टसर्किट से राजेंद्र के खेत में सोमवार को आग लग गई। इस दौरान उनका दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।