फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, मौत

बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, मौत

Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
Mau
Mau Updated Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई मोड़ के समीप सोमवार को बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस चालक तो वाहन लेकर फरार हो ही गया, महिला के जेठ का पुत्र भी जो बाइक चला रहा था भी डर के मारे भाग गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी 40 वर्षीय मीना खातून पत्नी बेचू सोमवार को अपने जेठ के लड़के शोकिन के साथ ननद से मिलने के लिए सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव जा रही थी। अभी वह मऊ से आगे मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बरलाई बाजार के निकट पहुंची थी कि सड़क पर तेल गिरा होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर लहरा गई। इस दौरान बाइक पर बैठी मीना खातून अनियंत्रित होकर गाड़ी से गिरकर सड़क के बीचो बीच आ गई। इसी दौरान उसके पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उसके सिर को कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया जब कि उसके जेठ का लड़का शोकिन भी डर के मारे फरार हो गया। घर जाकर उसने सूचना दिया तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया। घटना की खबर सुनकर उसकी ननद सोना और उसके परिवार के सदस्य भी अस्पताल पर पहुंचे। अस्पताल पर परिवार और रिश्तेदारों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed