फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   साईं बाबा की भक्ति में डूबा नगर

साईं बाबा की भक्ति में डूबा नगर

Fri, 18 Oct 2013 05:39 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 18 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मऊ। पूरा शहर गुरुवार को साईं बाबा की श्रद्धा में डूब गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों की अगुवाई में साईं बाबा की पालकी पूरी श्रद्धा और भाव से नगर में निकाली गई। साईं सेवा समिति की अगुवाई में हाथी, घोड़ा, बैंडबाजा के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा के साथ 108 कलश के साथ महिलाओं और कन्याओं ने नगर की परिक्रमा की। साईं बाबा की पालकी और झांकी के साथ अन्य देवी देवताओं की झांकी ने शहरवासियों का मनमोह लिया। इस दौरान बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। फिजा में घंटों साईं धुन गूंजती रही। शहर में जगह-जगह प्रसाद वितरण और अनुयायियों के लिए स्टाल लगाए गए। जहां उन्होंने प्रसाद और जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

फातिमा मोड़ पर स्थित साईं नाथ मंदिर से सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में भव्यशोभा यात्रा निकली। झांकी गाजीपुर तिराहे से होते हुए आजमगढ़ मोड़, बस स्टैंड, डीसीएसके पीजी कालेज से माधव होटल होकर साईंनाथ्ा मदिर पहुंची। शोभायात्रा में साईं पालकी को कंधे पर उठाकर महिलाएं आगे चलती रहीं। उसके पीछे गाड़ियों पर सजी अन्य देवी देवताओं की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। बैंडबाजा और डीजे की धुन से पूरा वातावरण गूंज उठा। कोलकाता से आए मनोज कुमार की टीम ने विभिन्न रूप में साईं बाबा की झांकी भी सजाई। पूरा नगर भ्रमण के बाद साईं मंदिर पर पहुंची शोभायात्रा भक्तों में प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हुई। इस मौके पर ममता जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, प्रवीण यादव, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed