फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चंद लोग ही पा रहे योजना का लाभ्ा

चंद लोग ही पा रहे योजना का लाभ्ा

Thu, 17 Oct 2013 05:39 AM IST
Mau
Mau Updated Thu, 17 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मऊ। सरकार की ओर से एपीएल योजना के तहत जुलाई माह से ही जिले के प्रत्येक गांव में एपीएल कार्डधारकों के लिए गेहूं का आवंटन किया जा रहा है। लेकिन अधिकांश गांवों में इसका वितरण नहीं किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार न होने के चलते अधिकांश कार्डधारकों को योजना की जानकारी तक नहीं हो पाई है। बड़े व मध्यम किसान जो एपीएल कार्डधारक हैं वह सात किग्रा गेहूं लेने सरकारी कोटे की दुकान पर जाते ही नहीं है। वहीं कुछ गांवों के गिने चुने राशनकार्डधारकों में गेहूं बांटकर इतिश्री कर दिया जा रहा है। आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि कार्डधारकों द्वारा गेहूं न लेने के बाद भी प्रशासन की ओर से आवंटित गेहूं को वितरित होना दिखा दिया जा रहा है। वहीं बाकी गेहूं कहां जा रही है इसकी कोई हिसाब-किताब नहीं है। शिकायत के बाद भी मामले की जांच तक नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

नगरीय तथा ग्रामीण इलाकों के एपीएल कार्डधारकों को सस्ते दर पर गेहूं उपलब्ध कराने के लिए एपीएल योजना शुरू की गई है। जिले में 403286 एपीएल कार्डधारक हैं। योजना के तहत नगर व ग्रामीण इलाकों के प्रति एपीएल कार्डधारकों को सात किग्रा गेहूं 6.65 रुपये की दर से वितरित किया जाना है। विभाग की ओर से प्रत्येक माह की पांच, आठ, 10, 12, 15, 17 की वितरण तिथि निर्धारित की गई है। अक्तूबर माह के लिए 18394.76 क्विंटल तथा अतिरिक्त अनाज 9198.72 किग्रा आवंटन भी कर दिया गया है। लेकिन अक्तूबर माह की पांच तिथियां बीत जाने के बाद भी अधिकांश गांवों में कागज पर ही वितरण का काम हो रहा है। इसके पूर्व प्रतिमाह 27593.48 क्विंटल गेहूं का आवंटन किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो 10 से 20 प्रतिशत कार्डधारकों में ही गेहूं का वितरण किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो अधिकांश कोटेदार एपीएल योजना के तहत गोदाम से गेहूं का उठान कर खुले बाजार में पहुंचा दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से व्यापक पैमाने पर जागरुकता कार्यक्रम चलाने का काम कागज पर ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed