{"_id":"67e2fa3598c83e94160baad7","slug":"991-examiners-checked-41262-answer-sheets-mau-news-c-295-1-svns1028-125731-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 991 परीक्षकों ने जांचीं 41262 उत्तरपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 991 परीक्षकों ने जांचीं 41262 उत्तरपुस्तिकाएं
विज्ञापन
मऊ । यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। 2241 के सापेक्ष 991 परीक्षकों ने 41262 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 1250 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक चार लाख 16 हजार 801 के सापेक्ष दो लाख 97 हजार 60 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
कंट्रोल रुम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी इंटर काॅलेज में 241 परीक्षकों ने 9444 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में 190 परीक्षकाें ने 10938 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 289 परीक्षकों ने 11836 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में 277 परीक्षकों ने 9044 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।