{"_id":"2b5ce42880ed8b261f51ee7b5f8bf3e9","slug":"92-candidates-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय चरण के चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले 92 प्रत्याशियों ने शनिवार को मैदान छोड़ दिया। इसी के साथ शेष प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का भी आवंटन हो गया। प्रतीक चिह्न पाते ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार में लगे।
तृतीय चरण का मतदान घोसी और बड़रांव ब्लाक में होना है। जिला पंचायत के 17 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने वालों में वार्ड पांच से 03, वार्ड संख्या सात से 02, वार्ड संख्या 19 से 04, वार्ड संख्या 20 से 03, वार्ड संख्या 21 से 02, वार्ड संख्या 22 से 03 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।
घोसी संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के 79 क्षेत्र पंचायत के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया में नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन शनिवार को हुआ। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 32 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
इस प्रकार यहां से दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वार्ड संख्या 42 एवं वार्ड संख्या 43 से निर्विरोध प्रत्याशी होंगे। सपा विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र एवम् युवा सपा नेता सुजीत सिंह, इनके छोटे भाई अनिल सिंह निर्विरोध चुने गये। निर्विरोध होने के बाद 456 प्रत्याशी मैदान में रह गये है।
घोसी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया में कुल 488 प्रत्याशियो ने नामांकन किया था । बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार बड़रांव ब्लाक में 43 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। पूर्व में तीन प्रत्याशियों का नामांकन यहां से निरस्त हो गया था। यहां अब प्रत्याशियों की संख्या 559 है।