{"_id":"5c9fbc97bdec2213e648f77b","slug":"91553972375-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर चलने के नियम बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर चलने के नियम बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के रईसा गांव स्थित अवधेश स्मृति इंटर कालेज में शनिवार को विकास भारती सेवा संस्थान सेमरी जमालपुर की तरफ से सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
बच्चों द्वारा चित्रकला के माध्यम से बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेडफोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए, तेज रफ्तार में वाहन नही चलाना चाहिए व दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। चार पहिया वाहन चालकों के सम्बन्ध में बच्चों द्वारा बताया गया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करना चाहिये व हमेशा अपनी लेन में ही गाड़ी चलानी चाहिए। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 100 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों क्रमश: अभिषेक चौहान , सोनू चौहान, प्रिंस चौहान को विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवेंद्र नाथ राय द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान विकास भारती सेवा संस्थान के सचिव विनोद राय, नितेश राय, अमन राय, पल्लवी राय, जीजी नयाब, रामप्रभाव मौर्य, रिंका राय, पुनम चौहान आदि उपस्थित रहे।