फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समाज की मजबूती पर दिया बल

समाज की मजबूती पर दिया बल

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
समाज की मजबूती पर दिया बल
कोपागंज ब्रह्मर्षि परशुराम न्यास द्वारा संचालित अखिल भारतीय ब्राह्मणोंत्थान महासभा के तत्वावधान में रविवार को गौरीशंकर मंदिर कोपागंज के प्रांगण में बैठक के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहाकि ब्राह्मण जाती नही विचारधारा है, जो लोकहित के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, अवनीश पांडेय, नमोनारायण त्रिपाठी, अजय तिवारी आदि वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बोले संगठन में कोई बड़ा और छोटा नही होता, वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण सदैव अनीति का नाशक रहा है, बिना भयभीत हुए समाज को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने सभी ब्राह्मणों का आह्वान किया, बोले समाज के लोग एक राय होकर, समाज को दिशा देने का करें। कार्यक्रम में रेवती रमण पांडेय ,वायुनंदन मिश्र, मृत्युंजय द्विवेदी, घनश्याम मिश्र, दिवाकर मिश्र, छोटू पांडेय, श्री राम पांडेय, राकेश तिवारी, अजिताभ पाडेय सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed