फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शीतलहर का प्रकोप जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

शीतलहर का प्रकोप जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

Sun, 06 Jan 2019 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर का प्रकोप जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव
मऊ। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। रविवार की सुबह आठ बजे तक धुंध छाए रहने से लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। शाम होते ही कोहरा पड़ना शुरू हो जाने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से पड़ रही ठंड का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरे तथा सर्द हवा के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। भोर में चलने वाले सवारी वाहनों के संचालन पर असर पड़ने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अपने ड्यूटी पर जाने वाले लोग परेशान रहे। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोग अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। शनिवार की शाम से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

रात आठ बजे कोहरा इतना घना हो गया था कि सवारी वाहन रेंगते रहे। शासन की तरफ से आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों अलाव जलवाने तथा गरीबों को कंबल वितरित करने का फरमान जारी किया गया है। तहसीलों को बजट भी जारी कर दिया है। लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी न तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जा रहा है और न ही कंबल वितरण किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं कुछ लोगों को कंबल देकर इतिश्री कर दी जा रही है। मझवारा संवाददाता के अनुसार ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के पवनी, इंदारा, सेमरीजमालपुर, लखनी मुबारकपुर, मझवारा सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। लोगों ने अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed