{"_id":"5be1d8cebdec22722526db1b","slug":"91541527758-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप जलाकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप जलाकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिदान के नाम के तहत मंगलवार की शाम मातृभूमि के मान, सम्मान, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को मधुबन कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
अमित कुमार गुप्त के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह धरती शहीदों की धरती है। देश की सरहदों पर रक्षा करते हुए न जाने कितने जवान अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए, उन शहीदों के नाम एक दीप जलाकर श्रद्धांजलि दें। इसके अलावा, मिट्टी के दीपक का अधिक से अधिक प्रयोग करने की जरूरत है। इससे गरीब मजदूरों के घर भी दीपावली की खुशियां आ सके। इस मौके पर कपूरचंद वर्मा, लवकुश, पवन, राहुल गुप्त, राजा बाबू, आरडी सिंह, पवन, वृजेश मल्ल, हिमांशु और सोनू उपस्थित रहे।