फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सशक्त सरकार के लिए मतदान बुहुत जरुरी

सशक्त सरकार के लिए मतदान बुहुत जरुरी

Sun, 14 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सशक्त सरकार के लिए मतदान बुहुत जरुरी
मऊ। नगर से सटे परदहां स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आईएएस एसडीएम सदर डा.अंकुर लाठर मौजूद रहीं। कार्यक्रम समापन के बाद उन्होंने मतदाता जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम डा.अंकुुर लाठर ने कहा कि सभी को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे एक सशक्त सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मतदान के लिए मतदाता पहचान प्रमाण पत्र होना जरुरी है। ऐसे में सभी 18 वर्ष के ऊपर की छात्राएं स्वंय का मतदाता पहचान पत्र के लिए फार्म भरकर वोटर बनें और अपने आसपास के लिए लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। जागरुकता कार्यक्रम में छात्रों को कई प्रेरक शार्ट फिल्म भी दिखाई गई।कार्यक्रम में तहसीलदार मिथिलेश तिवारी ने भी छात्राओं को मतदाता बनने के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डा.हुमा परवेज ने सभी को आभार प्रकट किया। अंत में एसडीएम ने मतदाता जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed