{"_id":"5b6c7c0b4f1c1bcb2e8b55de","slug":"91533836299-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय बहादुर पाल अध्यक्ष, हरिकृष्ण बरनवाल बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय बहादुर पाल अध्यक्ष, हरिकृष्ण बरनवाल बने सचिव
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया शाखा मऊ के स्कूल प्रबंधकों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को नगर के एक प्लाजा में हुई । बैठक में सर्वसम्मति से विजय बहादुर पाल को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। जबकि हरिकृष्ण बरनवाल को सचिव और डॉ. प्रवीण मध्देसिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के संरक्षक विजय शंकर यादव ने संगठन के विस्तार और एकता को बनाए रखने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर, देश हित का कार्य कर हम सरकार के बोझ को कम कर रहे हैं। बावजूद हमें सराहना की जगह प्रताडना मिल रही है। वहीं संरक्षक बीडी सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष विजय बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू यादव, विजय यादव उपाध्यक्ष,डॉ. प्रवीण मधेशिया, सचिव हरिकृष्ण बरनवाल और संजय सिंह कोषाध्यक्ष मनोनित किये गए । बैठक में राकेश गर्ग, मुरलीधर यादव, देवेंद्र बहादुर राय, शहाब रिजवी, परवेज अहमद, शिव कुमार राय, ब्रदर चाको आदि प्रबंधक उपस्थित रहे ।