{"_id":"5b4e35ac4f1c1b40748b5550","slug":"91531852204-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस की खबर
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। तहसील के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश विंदु की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमिश्नर जगत राज त्रिपाठी और डीआईजी विजय भूषण ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। इस अवसर पर कुल 218 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से नौ का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय खाद्य गारंटी योजना के गरीब अन्न योजना के वंचित गरीब परिवारों के नाम सूची में डालने को लेकर पूर्ति विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। इसमें 10 लोगों ने फार्म भरा। कमिश्नर जगत राज त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों के स्तर से समस्याओं के निस्तारण की गति ठीक नहीं है। एक व्यक्ति द्वारा कई बार शिकायत करना दर्शाता है, कि निस्तारण में कमी है। निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने विभाग की शिकायतों का मौके पर जाकर सही तरीके से निस्तारण करें। देर से निस्तारण या गलत निस्तारण पर कार्रवाई होगी।
इस मौके पर सेमरी जमालपुर के उमेश चन्द्र राय ने पिता के निधन के आठ साल बाद भी वरासत नहीं दर्ज करने की शिकायत की। पकड़ी बुजुर्ग के विजय प्रताप सिंह ने पकड़ी ताल के किनारे100मीटर लंबा बांध बना लेने की शिकायत की।
इस मौके पर सेमरी जमालपुर के उमेश चन्द्र राय ने पिता के निधन के आठ साल बाद भी वरासत नहीं दर्ज करने की शिकायत की। पकड़ी बुजुर्ग के विजय प्रताप सिंह ने पकड़ी ताल के किनारे100मीटर लंबा बांध बना लेने की शिकायत की।
विज्ञापन