{"_id":"5b2805704f1c1b5d748b5875","slug":"91529349488-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीबाई ने रचा देश भक्ति का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीबाई ने रचा देश भक्ति का इतिहास
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगे आजादी की महान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर शहीद स्मृति दिवस के रूप मे मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के जिला मंत्री संतोष राय ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत थीं। उनके द्वारा भड़काई गई क्रांति की ज्वाला से अंग्रेज शासन पूरी तरह से हिल गया था। हालांकि अंग्रेजों ने इस क्रांति को दबा दिया था, लेकिन महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान ने देश में जो क्रांति के जो बीज बोए। उसने अग्रेंजी हुकूमत को साल के अंदर भारत से उखाड़ फेंका। भाजयुमो के मंडल महामंत्री विकास वर्मा ने कहा कि लक्ष्मीबाई ने देश के जंगे आजादी के लड़ाई मे अपने रक्त से देश प्रेम की अमिट गाथा लिखी जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व की महिलाओं को गौरवांवित करती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बलिवेदी पर मात्र 23 वर्ष की उम्र में अपनी शहादत दे कर उन्होंने देश भक्ति का इतिहास रचा। देशवासी उनके त्याग को कभी नहीं भुलेंगे।इस अवसर पर नगर चेयरमैन बेदाना सोनकर, आशीष शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, सूरज शास्त्री, योगेश चंद, अशोक मोदनवाल, फिरोज अहमद, पुनीत गुप्ता आदि शामिल रहे।